welcome
Welcome to Khanna City...
The biggest grain market in Asia.

Friday 10 April 2009
 सड़क हादसे में एक युवक की मौत
सड़क हादसे में एक युवक की मौत

खन्ना -स्थानीय सिविल अस्पताल के नजदीक वीरवार की शाम हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी और न ही इस हादसे में घायल हुए दूसरे युवक के बारे में कोई अन्य जानकारी मिली थी। उसके बारे में इतना ही पता चला कि दोनों युवक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (नंबर पीबी-28-डी-3538) पर सवार हो लुधियाना की तरफ जा रहे थे, कि सिविल अस्पताल के नजदीक एक कैंटर ने उन्हे टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। कैंटर के चालक को भी गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।
ਰਵੀ Ravi op Friday 10 April 2009 - 15:12:20
Read/Post Comment: 0
email to someone  printer friendly  

 परेशान हुए हजारों रेल यात्री
परेशान हुए हजारों रेल यात्री

खन्ना-1984 के सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर व सज्जान कुमार को सीबीआई द्वारा क्लीन चिट देने के विरोध में सिख समुदाय के रेल रोको आंदोलन के चलते बुधवार को खन्ना के रेलवे स्टेशन पर भी हजारों रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्योंकि, उक्त आंदोलन के चलते सुरक्षा कारणों से दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शान-ए-पंजाब रेल गाड़ी को खन्ना के रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। यह गाड़ी सवा 11 बजे के करीब खन्ना पहुंची थी। जिससे ट्रेन में सवार 2 हजार से भी अधिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महिलाएं और बच्चे भी बेहद परेशान दिखाई दे रहे थे। इन यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन ने बसों का इंतजाम किया। टिकटों का री-फंड लेने के लिए रेलवे स्टेशन के टिकट घर पर भी यात्रियों की लंबी कतारे लगी हुई थीं। हालांकि, खन्ना में सिख समुदाय द्वारा कोई आंदोलन नहीं किया गया। लेकिन, किसी भी तरह की गड़बड़ी की रोकथाम के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। खन्ना के डीएसपी बलविंदर सिंह रंधावा, सिटी थाना के एसएचओ अश्वनी कुमार के अलावा रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी स्टेशन पर मौजूद थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात थे। उधर, साहनेवाल के रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा की दृष्टि से दो रेल गाड़ियों को रोके जाने की खबरे मिली है। जबकि, खन्ना के रेलवे स्टेशन पर रोकी गई शान-ए-पंजाब ट्रेन को वापिस दिल्ली की तरफ रवाना कर दिया गया।
ਰਵੀ Ravi op Friday 10 April 2009 - 15:09:48
Read/Post Comment: 0
email to someone  printer friendly  

 गेहूं की चार एकड़ फसल राख
गेहूं की चार एकड़ फसल राख

खन्ना-शहर के नजदीकी गांव कलालमाजरा में बुधवार की सुबह आग लगने से करीब चार एकड़ क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल के जलकर राख होने की खबर मिली है। फसल को आग लगने के सही कारणों का पता अभी नहीं लग सका है। स्थानीय फायर ब्रिगेड स्टेशन के कर्मचारी गुरजंट सिंह के मुताबिक बुधवार की सुबह उन्हे सूचना मिली थी कि कश्मीरा सिंह नामक एक किसान द्वारा कलालमाजरा गांव में ठेके पर ली गई जमीन में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई है। इसकी सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी वहां भेजी गई और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

गुरजंट सिंह के मुताबिक बुधवार को कलालमाजरा के गुरुद्वारा साहिब में भी रसोई गैस सिलेंडर को अचानक आग लग गई थी। लेकिन, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया।
ਰਵੀ Ravi op Friday 10 April 2009 - 15:08:21
Read/Post Comment: 0
email to someone  printer friendly  

 ਲਿਬੜਾ ਲਈ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਵਧੀਆਂ
ਲਿਬੜਾ ਲਈ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਵਧੀਆਂ

ਜਦੋਂ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਛੱਡ ਕੇ ਸ: ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਲਿਬੜਾ ਫਤਿਹਗੜ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਬਣੇ ਤਾਂ ਇਕ ਵਾਰ ਇਹ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਕਿ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਡਾ: ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦਾ ਇਕ ਸਿੱਖ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਵਜੋਂ ਸਮਰਥਨ ਕਰਨ ਕਰਕੇ ਉਨਾਂ ਲਈ ਇਹ ਸੀਟ ਆਸਾਨ ਹੋਵੇਗੀ। ਪਰ ਜਿਵੇਂ-ਜਿਵੇਂ ਸਮਾਂ ਬੀਤਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਨਾਂ ਲਈ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਵਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਥੇ ਹੌਲੀ-ਹੌਲੀ ਅਕਾਲੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ: ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਟਵਾਲ ਸਾਰੇ ਰੁੱਸੇ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਵਿਚ ਸਫਲ ਹੁੰਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਉਥੇ ਉਹ ਸ: ਲਿਬੜਾ ਦੇ 11 ਸਾਲ ਐਮ. ਪੀ. ਰਹਿਣ ਜਿਨਾਂ ਵਿਚ 6 ਸਾਲ ਰਾਜ ਸਭਾ ਦੀ ਮੈਂਬਰੀ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੈ, ਦੌਰਾਨ ਉਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਕੋਈ ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਨਾ ਲਿਆ ਸਕਣ ਦੀ ਗੱਲ ਨੂੰ ਉਭਾਰਨ ਵਿਚ ਵੀ ਸਫਲ ਹੁੰਦੇ ਜਾਪਦੇ ਹਨ। ਪਰ ਕੱਲ ਹੋਈਆਂ ਦੋ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੇ ਸ: ਲਿਬੜਾ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਹੋਰ ਵੀ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ। ਪਹਿਲੀ ਜਸਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੰਨੀ ਦੀ ਘਰ ਵਾਪਸੀ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਕੈਪਟਨ ਕੰਵਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਧਾਰ ਵਾਲੀਆਂ ਵੋਟਾਂ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਜਾਣ ਦੇ ਆਸਾਰ ਖ਼ਤਮ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਤੇ ਦੂਸਰੀ ਇਥੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਟਿਕਟ ਦੇ ਦਾਅਵੇਦਾਰ ਸ: ਰਾਏ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਬਸਪਾ ਟਿਕਟ ’ਤੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਬਣ ਜਾਣਾ।

ਅਸਲ ਵਿਚ ਰਾਏ ਸਿੰਘ ਜੋ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਰਾਜ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਰਹੇ ਹਨ, ਉਹ ਸਰਹਿੰਦ ਹਲਕੇ ਦੇ ਜੰਮਪਲ ਹਨ ਤੇ ਖੰਨਾ ਵਿਚ ਵਿਆਹੇ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਹਲਕੇ ਲਈ ਬਹੁਤੇ ਨਵੇਂ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹਨ। ਇਕ ਸਾਬਕ ਆਈ. ਏ. ਐਸ. ਅਫਸਰ ਵਜੋਂ ਤੇ ਬਾਬਾ ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਸਦਨ ਦੇ ਮੁਖੀ ਵਜੋਂ ਉਨਾਂ ਦੀ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤ ਕਾਫੀ ਸਨਮਾਨਜਨਕ ਹੈ। ਉਹ ਸ: ਲਿਬੜਾ ਦੇ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਟਿਕਟ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਦਾਅਵੇਦਾਰ ਸਨ ਤੇ ਇਸੇ ਹੈਸੀਅਤ ਵਿਚ ਉਹ ਫਤਿਹਗੜ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕੇ ਦਾ ਇਕ ਦੌਰਾ ਵੀ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਬਸਪਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਵਜੋਂ ਉਹ ਕਾਂਗਰਸੀ ਵੋਟਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਖੋਰਾ ਲਾਉਣ ਦੇ ਸਮਰੱਥ ਸਮਝੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।
ਰਵੀ Ravi op Friday 10 April 2009 - 15:01:03
Read/Post Comment: 0
email to someone  printer friendly  

 ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਵੱਲੋਂ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਖੰਨਾ ਦਾ ਦੌਰਾ
ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਵੱਲੋਂ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਖੰਨਾ ਦਾ ਦੌਰਾ

ਖੰਨਾ, 9 ਅਪ੍ਰੈਲ -ਸ੍ਰੀ ਵਿਸ਼ਵਜੀਤ ਖੰਨਾ  ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਉਪ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਅੱਜ ਖੰਨਾ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਵਿਚ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਉਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਲਧਿਆਣਾ ਸ੍ਰੀ ਵਿਕਾਸ ਗਰਗ, ਐਸ. ਡੀ. ਐਮ. ਸ੍ਰੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ, ਜ਼ਿਲਾ ਮੰਡੀ ਅਫਸਰ ਰਾਜਪਾਲ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ, ਸਕੱਤਰ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਾਂਗਟ ਅਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਖ੍ਰੀਦ ਏਜੰਸੀਆਂ ਦੇ ਜ਼ਿਲਾ ਅਤੇ ਸਥਾਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ੍ਰੀ ਖੰਨਾ ਨੇ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਖੰਨਾ ਵਿਚ ਕਣਕ ਦੀ ਹੁਣ ਤੱਕ ਦੀ ਆਮਦ ਅਤੇ ਖ੍ਰੀਦ ਏਜੰਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ  ਖ੍ਰੀਦ ਅਤੇ ਚੁਕਾਈ ਦੇ ਵੇਰਵੇ ਦਿੱਤੇ ।
ਰਵੀ Ravi op Friday 10 April 2009 - 14:48:10
Read/Post Comment: 0
email to someone  printer friendly  

 ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਦੀਪਤੀ ਨਵਲ ਖੰਨਾ ਆਈ
ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਦੀਪਤੀ ਨਵਲ ਖੰਨਾ ਆਈ
201.jpg

ਖੰਨਾ, 9 ਅਪ੍ਰੈਲ -ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਅਦਾਕਾਰਾ ਦੀ ਦਿਪਤੀ ਨਵਲ ਆਪਣੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ 27 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਮਿਲਣ ਅਮਰੀਕਾ ਤੋਂ ਸਿੱਧਾ ਖੰਨੇ ਆਈ ਜੋ ਕਿ ਉਨਾਂ ਲੱਭਦੀ ਲਬਾਂਦੀ  ਐਸ. ਡੀ. ਐਮ. ਦਫ਼ਤਰ ਖੰਨਾ ਪਹੁੰਚੀ ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਉਨਾਂ ਦੀ ਮੱਦਦ ਲਈ ਆਪਣੇ ਰੀਡਰ ਨੂੰ ਉਨਾਂ ਨਾਲ ਭੇਜਿਆ। ਕਾਫ਼ੀ ਦੇਰ ਲੱਭਣ ਬਾਅਦ ਜਦੋਂ ਉਹ ਰਿਕਸ਼ਾ ਵਿਚ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਮੇਨ ਬਜ਼ਾਰ ਵਿਚ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਪਛਾਣ ਲਿਆ ਅਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਦੀਪਤੀ ਨਵਲ ਆਪਣੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਲੱਭ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਦਾ ਨਾਂਅ ਅਤੇ ਪਤਾ ਦੱਸਣ ਤੇ ਉਹ ਨੌਜਵਾਨ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਉਨਾਂ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ  ਪਤੇ ਤੇ ਲੈ ਗਿਆ। ਜਿਥੇ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਉਨਾਂ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਘਰ ਵੇਚ ਕੇ ਚਲੇ ਗਏ ਸਨ। ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਉਸ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਕੁਝ ਮਿੰਟਾਂ ਵਿਚ ਸ਼ਿਵ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਲੱਭ ਲਿਆ ਅਤੇ 27 ਸਾਲਾਂ ਬਾਅਦ ਦੋਵੇ ਆਪਸ ਵਿਚ ਮਿਲੇ।
ਰਵੀ Ravi op Friday 10 April 2009 - 14:44:18
Read/Post Comment: 0
email to someone  printer friendly  

Sunday 22 March 2009
 पोलिंग बूथों पर होगी कड़ी सुरक्षा
पोलिंग बूथों पर होगी कड़ी सुरक्षा

खन्ना -पुलिस प्रशासन ने लोकसभा चुनावों के संबंध में तैयारियां तेज कर दी है। इसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा प्रबंधों को चाक-चौबंद करने में जुटे हुए है। चुनावों के दौरान गड़बड़ी की रोकथाम के लिए क्विक री-एक्शन फोर्स के जवानों को भी हर समय सतर्क रहने के आदेश दिए गए है। मतदान के दौरान किसी तरह की हिंसा न हो इसके लिए असलाह धारकों को अपने हथियार थानों में जमा करवाने के आदेश जारी किए गए है। वहीं हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा रहेगी।

इसके तहत शुक्रवार तक खन्ना के सिटी थाना में 34, सदर थाना में 90, माछीवाड़ा थाना में 12, कूमकलां थाना में 9 व पायल थाना में 112 लाइसेंस धारकों ने अपने हथियार जमा करवा दिए थे। पुलिस प्रशासन ने अन्य असलाह धारकों से भी जल्द ही अपने हथियार जमा करवाने को कहा है। पुलिस जिला खन्ना के अति संवेदनशील व संवेदनशील पोलिंग बूथों की समीक्षा का कार्य भी पूरा हो गया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार खन्ना विधानसभा क्षेत्र में 91 पोलिंग स्टेशन और 151 पोलिंग बूथ है। इनमें से 15 बूथों को अति संवेदनशील और 24 को संवेदनशील घोषित किया गया है, जबकि, पायल विधान सभा क्षेत्र के 96 पोलिंग स्टेशनों व 133 पोलिंग बूथों में से 12 बूथ अति संवेदनशील व 21 संवेदनशील घोषित किए गए है।

समराला विधानसभा क्षेत्र के 124 पोलिंग स्टेशनों व 156 पोलिंग बूथों में अति संवेदनशील बूथों की संख्या 12 और संवेदनशील बूथों की संख्या 35 बताई गई है। इसी तरह कूमकलां विधान सभा क्षेत्र के 37 पोलिंग स्टेशनों व 40 पोलिंग बूथों में चार पोलिंग बूथ अति संवेदनशील व 6 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए है। माछीवाड़ा थाना क्षेत्र में अति संवेदनशील बूथों की संख्या 6 बताई गई है। इन बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे।

जानकारी के अनुसार चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के मकसद से पुलिस जिला खन्ना के एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को एक पत्र भेज कर पैरा मिलिट्री फोर्स की 12 कंपनियां भेजे जाने की मांग की है। इसके अलावा एक एसपी, एक डीएसपी, 78 एनजीओ, 359 हवलदार, 1371 कांस्टेबल व 297 एसपीओ भी मांगे गए है, क्योंकि, वर्तमान में पुलिस जिला खन्ना में पुलिस फोर्स की भारी कमी है। इन चुनावों के दौरान सुरक्षा बलों के जवानों के लिए 168 के करीब भारी और हलके वाहनों की भी डिमांड की गई है। आंकड़े यह भी बताते है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन को उक्त क्षेत्रों की चुनाव व्यवस्था के लिए 28 लाख के करीब का खर्च वहन करना पड़ेगा।
ਰਵੀ Ravi op Sunday 22 March 2009 - 16:52:49
Read/Post Comment: 0
email to someone  printer friendly  

 लिबड़ा ने गरमा दी शहर की राजनीति
लिबड़ा ने गरमा दी शहर की राजनीति

खन्ना -बागी अकाली सांसद सुखदेव सिंह लिबड़ा के कांग्रेस में शामिल होने से शहर की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह दूलो के समर्थक भी आर-पार की लड़ाई में जुट गए है। लिबड़ा के कांग्रेस में शामिल होने व उनको संसदीय क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने की चर्चाओं से खफा दूलो समर्थकों ने जहां शुक्रवार को लिबड़ा की उम्मीदवारी का सख्त विरोध किया था वहीं उन्होंने शनिवार को भी एक स्थानीय क्लब में बैठक कर अपने बागी तेवर दिखाए और साथ में कांग्रेस हाईकमान की भी कड़ी निंदा की। बैठक में कांग्रेस के विभिन्न ब्लाक अध्यक्षों ने भी हिस्सा लिया।

बैठक में मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भलिंदर सिंह के तेवरों को देख कर ऐसा लगता था कि आने वाले दिनों में वे कोई जबरदस्त सियासी धमाका भी कर सकते है। हालाकि दूलो के कट्टर विरोधी कहे जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशिव‌र्द्धन ने लिबड़ा के कांग्रेस में शामिल होने का जोरदार स्वागत करते हुए दूलो समर्थकों द्वारा खन्ना में की जा रही बैठकों को पार्टी विरोधी करार दिया है। लिबड़ा को फतेहगढ़ साहिब संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट मिलने की चर्चा से दूलो भी काफी परेशान हो गए है।

उधर, सूत्रों ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल भी खन्ना की वर्तमान सियासी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे है और अपने विश्वासपात्रों से पल-पल की खबर ले रहे है। सूत्र यह भी बताते है कि सुखबीर बादल के पास क्षेत्र के कई अकाली नेताओं द्वारा भी लिबड़ा की पीठ थपथपाने की भी खबरे पहुंची है जिसके चलते सुखबीर के 24 मार्च को खन्ना आने की चर्चा है।
ਰਵੀ Ravi op Sunday 22 March 2009 - 16:50:46
Read/Post Comment: 0
email to someone  printer friendly  

Friday 13 March 2009
 कबाड़ी का अपहरण कर 80 हजार लूटे
कबाड़ी का अपहरण कर 80 हजार लूटे

खन्ना - सिटी थाना के समराला रोड इलाके स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर कुछ कार सवारों ने एक कबाड़ी का अपहरण कर उससे 80 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने इस संबंध में एक औरत सहित पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान शमशपुर निवासी निर्भय सिंह, अमराला निवासी गुरमुख सिंह, हंसाली निवासी वीरूराम, खुखरैण कालोनी खन्ना निवासी तविंदर सिंह व बडाली आला सिंह निवासी महिंदर कौर के रूप में हुई है। केस वीरू राम निवासी अफजुल्लापुर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पांचों आरोपियों को अदालत में पेशकर पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में वीरू राम ने बताया कि वह समराला रोड क्षेत्र में कबाड़ की दुकान करता है। सोमवार को पांचों आरोपी लाल रंग की कार (नंबर पीबी-10एडी-2917) से उसके घर आए। उन्होंने कहा कि उनके पास दो ट्रालियां कबाड़ है। अगर उसे चाहिए तो वह रेलवे ओवरब्रिज के पास आ जाए। वह जैसे ही कबाड़ लेने वहां पहुंचा तो आरोपियों ने तेजधार हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया तथा रास्ते मे उसे चाय में कोई जहरीली वस्तु मिलाकर पिला दी जिससे वह बेहोश हो गया। जब होश आया तो वह सुआ पुली सेह के पास पड़ा था और कबाड़ खरीदने को जो 80 हजार रुपये वह लेकर आया था वे भी गायब थे। वीरू राम के बयान पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ਰਵੀ Ravi op Friday 13 March 2009 - 21:37:10
Read/Post Comment: 0
email to someone  printer friendly  

Thursday 05 March 2009
 ਸਾਲਾਨਾ ਖੇਡ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ
ਸਾਲਾਨਾ ਖੇਡ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ

ਖੰਨਾ, 4 ਮਾਰਚ  - ਸਥਾਨਕ ਏ. ਐਸ. ਕਾਲਜ ਫਾਰ ਵਿਮੈਨ ਵਿਚ ਸਾਲਾਨਾ ਖੇਡ ਮੇਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੋ ਭਾਗਾਂ ਵਿਚ ਵੰਡਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਐਸ. ਐਸ. ਪੀ. ਖੰਨਾ ਸ: ਸੁਖਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਅਤੇ ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਰੇਖਾ ਭਾਰਦਵਾਜ ਨੇ ਆਏ ਸਾਰੇ ਮਹਿਮਾਨਾ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਖੇਡ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵੀ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਜਿਨਾਂ ਵਿਚ ਡਿਸਕਸ਼ ਥਰੋ ਵਿਚ ਅਮਨਦੀਪ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ, ਲਿਵਜੀਤ ਕ੍ਰਮਵਾਰ ਪਹਿਲੇ, ਦੂਜੇ ਅਤੇ ਤੀਜੇ ਸਥਾਨ ’ਤੇ ਰਹੀਆਂ। 100 ਮੀਟਰ ਰੇਸ ਵਿਚ ਹਰਪ੍ਰੀਤ, ਕੁਲਵਿੰਦਰ, ਨਵਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਕ੍ਰਮਵਾਰ ਪਹਿਲਾ, ਦੂਜਾ ਅਤੇ ਤੀਜਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਚਾਟੀ ਰੇਸ ਵਿਚ ਰਾਜਿੰਦਰ, ਲਲਿਤਾ, ਸਮਸ਼ਾਦ ਬੇਗਮ ਅਤੇ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਕ੍ਰਮਵਾਰ ਪਹਿਲੇ, ਦੂਜੇ, ਤੀਜੇ ਅਤੇ ਚੌਥੇ ਸਥਾਨ ’ਤੇ ਰਹੀਆਂ। 400 ਮੀਟਰ ਰੇਸ ਵਿਚ ਹਨੀ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ, ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਨੇ ਕ੍ਰਮਵਾਰ ਪਹਿਲਾ, ਦੂਜਾ ਅਤੇ ਤੀਜਾ ਸਥਾਨ ਲਿਆ। ਆਬਸਟੇਕਲ ਰੇਸ ਵਿਚ ਨੇਹਾ ਸ਼ੁਕਲਾ, ਰਾਜਪਾਲ ਅਤੇ ਲਲਿਤਾ ਨੇ ਪਹਿਲਾ, ਦੂਜਾ ਅਤੇ ਤੀਜਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ।
ਰਵੀ Ravi op Thursday 05 March 2009 - 15:14:40
Read/Post Comment: 0
email to someone  printer friendly  

Go to page       >>  
Term of use This site is powered by e107, which is released under the terms of the GNU GPL License.